highlights
14872 Audio Programmes | 34 Program Languages | 44 Program Themes | 156 CR Stations | 56 CR Initiatives | and growing...

MKP Area Ep 175 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

तो हमारे प्यारे प्यारे बच्चों  छुट्टियाँ हुई अब खत्म और आ गया है सोमवार | सबीन का हो गया है अब बुरा हाल, क्योंकि अब स्कूल जो जाना है उसको मेरे यार | पर आज का दिन काफी ठंडा है, दिन प्रति  दिन ठण्ड बढती जो जा रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है जेसे हिमालय की सारी ठंड यहा ही आ गई हो | दोनों बच्चो को रजाई में से निकलने का मन ही नही कर रहा है| अम्मी भी बच्चो को काफी बार उठा के चली गयी हैं| चलिए चलते हैं ओर देखते है सबीहा और सबीन के घर और जानते हैं की क्या चल रहा है|

MKP Algebra - 1 Ep 135 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज तो सूरज चाचू जैसे नाराज़ से लग रहे हैं, तभी तो देखो कितनी तेज़ धूप हो रही है| पर हाँ कभी कभी बादल आकर उनको मनाने कोशिश ज़रूर करते है, पर वो कहाँ मानने वाले हैं| हम तो भई पसीने से तर- बतर हो गए हैं, पेड़ों पर एक पत्ता तक हिलने को राज़ी न है| आज तो बिजली भी आँख में चोली खेल रही थी| सबीन का तो गर्मी के मारे ऐसा बुरा हाल हुआ कि घर पहुँचते पहुँचते उसका सर दर्द से फटने लगा| अम्मी अब्बू तो इस बात से परेशान हैं कि आज तो सबीन पूरा घर सर पर उठा लेगा| देखें तो घर का माहौल वाकये गर्माता है या हंसी ख़ुशी बात बन जाती है|

MKP Designer Ep 134 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज बच्चे काफी खुश हैं और क्यों न हो, दो दिन पहले जो वो जयपुर से घूम के आये हैं, ये सब आज वो अपने दोस्तों को स्कूल जाके बताने वाले हैं, अब तो उनके पास कैमरे से खींची सारी फोटोस जो आ गयी हैं, अब तो उनके पास प्रूफ है कि वो कहाँ कहाँ घूम के आए. सुबह से ही बच्चे स्कूल में हैं और अम्मी घर पर साफ़ सफाई में लगी हुई हैं, जैसे की अब दोपहर होने को आई है और बच्चे भी बस कुछ देर में घर आने ही वाले हैं| चलिए हम भी चलते हैं सबीहा और सबीन के घर और देखते है की आज बच्चे क्या कर रहे हैं|

MKP Arc - II Ep 133 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज बच्चों की स्कूल की छुट्टी है सबीहा और सबीन शाम को घूमने के लिये गाँव के बाहर बड़े पार्क में गए हैं, जिसका हाल ही में काम खत्म हुआ है, अब चुनाव है तो मोहल्ले, पार्क, सड़क सबका काम जोरो शोरो से खत्म हो रहा है| सबीहा और सबीन अपने यारो - दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहे हैं, तभी उनकी नज़र पार्क की दिवारों पर पड़ी जो तीनो तरफ से घिरी हुई थी| जिसपर उन्होने देखा कि उस पार्क की दीवारों पर कुछ आयताकार और कुछ वर्गाकार क्यारियाँ बनी हुयी हैं, जिसको देखकर वो खेलना भूल गए और इसे लेकर सवाल जवाब में मशगूल हो गए है | चलिए देखते हैं कि ये खोज कहाँ तक पहुँचती है और आज कौन - कौन सी नई बातें सामने आती हैं|

MKP Arc - 1 Ep 132 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज रविवार है, सबीन, अली के साथ बैठ स्कूल के काम में लगा है, और सबीहा अम्मी की रसोई में मदद कर रही है| लेकिन आज माहौल कुछ अलग ही है, क्योंकि अम्मी अपनी बचपन की यादों में खो सी गयी हैं, रसोई के काम के साथ साथ वो सबीहा से अपने बचपन की खट्टी मीठी यादें बयाँ कर रही हैं| वहीँ सबीहा बनते पराठों के बीच कुछ खोज रही है| अब दोस्तों आपसे तो कुछ छिपा ही कहाँ है, यहाँ भी तो मैथ का राज़ छिपा है| इसी दौरान दरवाजे पर किसी ने दस्तक दे दी, चलकर देखें तो कौन आया है|

MKP Maps - II Ep 131 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

सबीहा और सबीन अभी अपने बूढ़े चाचा के साथ जयपुर में ही हैं| कल का दिन उनका काफी अच्छा गया, बच्चो ने हवामहल, सिटी पैलेस  के साथ काफी जगह और घूमी| थक हार ने के बाद बच्चे अपने बूढ़े चाचा के साथ वापिस होटल चले गये थे| आज है दूसरा दिन , नयी उमंग ,नया जोश चलिए जानते हैं की सबीहा और सबीन आज कौन कौन सी जगह घूमेंगे और इसी दौरान हम मैथ के किस नए कांसेप्ट से रूबरू होंगे

MKP Cricket - II Ep 118 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

एक और गर्मी से बेहाल कर देने वाला दिन| सबीन सबीहा स्कूल से लौटते ही खाना खाकर सो गए| सबीन तो बस इस फ़िराक में है कि बस वो सो कर उठे, होमवर्क करे और जल्दी से खेलने चला जाये| लेकिन आज वो हर हाल में सबीहा को अपने साथ ले जाना चाहता है| वजह ये है कि इतने दिन हो गए सबीहा उसके खेल की सराहना ही नहीं करती| वो टूर्नामेंट तक खेल आया वो भी बिन सबीहा के| देखते हैं आज उसे इस बात के लिए डांट मिलती है या सबीहा मान जाती है|

MKP Fraction and Decimal Ep 165 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

स्कूल का काम काफी रफ्तार से चल रहा है| जहाँ एक तरफ कुछ कमरे बनकर तैयार हो गए हैं, वहीँ दूसरी तरफ स्कूल के ग्राउंड का काम भी शुरू करवा दिया गया है| एक कमरा तो पूरा तैयार किया जा चुका जहाँ जल्द ही 9वीं क्लास के बच्चे बैठकर पढ़ाई शुरू कर देंगे| अब सबीहा का अनुमान है कि अब जल्द ही स्कूल का फर्श भी डाल दिया जायेगा| पर सबीहा और सबीन के सामने एक बड़ी समस्या आ गयी है, आज दोनों की स्कूल की ड्रेस सही से सूखी नहीं है, जिससे की वो अब स्कूल जाने के लिए परेशान हैं| लगता है आज खूब डांट मिलने वाली है दोनों को स्कूल में टीचर्स से| चलिए जानते हैं आगे क्या हालत होने वाले है|

MKP Equations Ep 177 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

दिसम्बर क्या आई, ठण्ड तो सबकी जान लेने को तैयार हो गयी है| बदलते मौसम में  बढती ठण्ड उफ्फ्फ्फ़ क्या क्या देखें हम| पर साथ ही अब बच्चो की परीक्षाएं भी शुरू हो गए हैं| वैसे तो दोनों बच्चे रोज़ शाम को परीक्षा की तैयारी करते ही हैं, पर इस बार परीक्षा में और अच्छे नंबर लेन की फिकर में आज सबीहा सुबह काफी जल्दी भी उठ गयी है| साथ ही चली है सबीन को उठाने, पर इतनी ठण्ड में सबीन के लिए उठ पाना तो बड़ा मुश्किल सा नज़र आता है| चलिए चलते हैं सबीहा और सबीन के घर और जानते हैं कि क्या नोक झोंक चल रही है|

MKP Costruction 18 Ep 176 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज बच्चे काफी खुश लग रहे हैं और ज्यादा खुश लग रही है सबीहा क्योंकि उस के स्कूल में हो रही कंस्ट्रक्शन अब लगभग पूरी ही हो गयी है| स्कूल का प्ले ग्राउंड भी अब काफी बड़ा हो गया है और नए नए खेलने के कोर्ट्स भी बना दिए गए हैं जेसे लोंग टैनिस कोर्ट्स , बास्केट बल्ल कोर्ट , खो-खो कोर्ट आदि | बच्चे तो अब सुबह सुबह अपने स्कूल में जा कर खेलना भी शुरू कर दिया है| रोज़ की तरह सबीहा और सबीन आज भी जल्दी उठ गए हैं| चलिए चलते हैं सबीहा और सबीन के घर और देखते हैं की बच्चे क्या कर रहे हैं|

 

Education --> Vocational Education

204 Programme(s)

Vocational education basically includes skill and technical training that prepares an individual for a job or a career in different areas ranging from engineering, medical technology, nursing, craft and accounting. Vocational education is generally experience based and practical; hence gives away an experience to the trainees to which employers are looking for. In this thematic area you will find radio programme that provide information about such courses.