highlights
14872 Audio Programmes | 34 Program Languages | 44 Program Themes | 156 CR Stations | 56 CR Initiatives | and growing...
Radio Mathematics

MKP Transition - II Ep 143 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

एक नई सुबह, नई उम्मीद के साथ सबीहा स्कूल के लिए तैयार हो गई है| उसे उम्मीद है कि उसकी क्लास के सभी बच्चे आज समय पर स्कूल पहुँच जायेंगे| हाँ, आज उन्हें रोज़ जैसी क्लास में बैठने को नहीं मिलेगा, लेकिन साल बर्बाद ना हो इसका इन्तेजाम प्रिंसिपल सर ने करवा ही दिया होगा| आज तो अम्मी और अब्बू भी काफी खुश दिख रहे हैं क्योंकि जो परेशानी थी उसका हल तो हमारी सबीहा ने निकाल ही लिया है| चलिए हम भी चलते हैं कोटला गाँव और जानते हैं कि सबीन और सबीहा क्या कर रहे हैं, इतनी सुबह सुबह उठ के|

MKP Algebra - 4 Ep 138 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज इतवार है यानी सबीन और सबीहा के लिए मस्ती का दिन| आज सबीन और सबीहा अपने अम्मी अब्बू के साथ शहर घूमने गए थे| कब सुबह से दोपहर हुई पता ही नहीं लगा, अब तो घड़ी में दो  बज गए हैं| हुसैन साब अपने पूरे परिवार समेत घर पहुँच गए है| लेकिन रास्ते से ही पंचायत में जाने का न्योता मिल गया, सो वो सीधे ही मीटिंग में शामिल होने चले गए| सबीन तो ये सोच सोच खुश हुआ जा रहा है कि कल वो अपने सभी दोस्तों को बताएगा कि वो कहाँ कहाँ घूमा और क्या मज़े किए उसने शहर में| दोस्तों इसी के साथ जल्दी से शामिल हो जाते हैं, सबीन और सबीहा के आज के सफर में और करते हैं ढेर सारी मस्ती|

MKP Algebra - 3 Ep 137 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

सबीहा और सबीन स्कूल जा रहे है, आज तो अम्मी उन्हें स्कूल तक छोड़ने चली गई है| घर वापस आकार अम्मी पूरे घर की सफाई में जुट गयी हैं साथ ही जितने भी गंदे कपड़े थे वो सब धोने लगी |इस सब में वक्त कब बीता पता ही न लगा और दोपहर हो गयी| अरे ये तो सबीहा और सबीन के स्कूल से आने का समय हो गया है, अब तो अम्मी को जल्द से जल्द खाना बनाना है वरना सबीन पूरा घर सर पर उठा लेगा| लो बच्चे भी आ गए, देखें आज स्कूल में क्या सीखा है |

MKP Mensuration (Shetramiti) Ep 136 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

सबीन और सबीहा का आज का दिन बहुत बेचैन कर देने वाला था, इतनी गर्मी थी की पूछो मत| ऐसा नहीं है कि बादल नहीं थे, बल्कि बात तो ये है कि बारिश ना होने की वजह से उमस के मारे सब बेहाल हुये जा रहे थे| अम्मी को तो बस दोनों के घर पहुँचने का इंतज़ार है| अरे भाई ऐसे कैसे वो अपने बच्चों को गर्मी से बेहाल होता देख सके है| बस बच्चे आते ही होंगे ये सोच अम्मी ने ठंडी ठंडी छास बनाकर रख दी है ताकि सबीन आते ही कोहराम ना मचाये| दरवाजे पर कुछ दस्तख सी सुनाई दी है| चलें देखें तो, कौन आया है!

MKP Transition - 1 Ep 142 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

इम्तेहान खत्म हो गए हैं और माहौल थोड़ा तनाव भरा है और हो भी क्यूँ ना, रिजल्ट जल्द ही निकल जायेंगे| पर उसके बाद आठवीं कक्षा के बाचों का क्या होगा| मुद्दा तो ये है कि सबीहा क्या घर बैठना मंज़ूर कर सकेगी क्यूंकि रिजल्ट निकलते ही उसके पास आगे पढाई करने के लिए कोई रास्ता नहीं है और नई क्लास का अब तक कोई पता नहीं है? हुसैन साब तो अभी से सबीहा के लिए अच्छे स्कूल की तलाश में लग गए हैं क्योंकि वो सबीहा को यूँ दूसरी लड़कियों जैसे घर बैठे नहीं देख सकते| इन्हीं ख्यालातों के चलते सब परेशान से हैं क्योंकि  इतना कुछ करने के बाद भी हालत वहीँ के वहीँ है, न जाने ये कंस्ट्रक्शन का काम कब शुरू होगा और कब सबीहा को अपनी क्लास में बैठने को मिलेगा| आइये हम लोग भी चलते हैं सबीहा के घर और जानते हैं कि बात कहाँ तक बनी|

MKP Place Value Ep 140 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

काफी समय तक बच्चों ने बूढ़े चाचा के साथ मैथ के कई कॉन्सेप्ट्स सीखे| पर अब चाचा के जाने का वक्त हो गया है, एक लम्बे समय के बाद वो अपने परिवार से मिलने वापिस जा रहे हैं, साथ ही उन्हें इस बात का दुःख भी है कि बच्चों को यूँ छोड़ उन्हें वापिस जाना पड़ रहा है| पर परेशान आज भी वो ही कि गाँव में लड़कियों के लिए 12वीं तक कोई भी स्कूल नहीं है| सबीन, सबीहा से जानना चाहता है कि आखिर उसके मन में क्या चल रहा है| पर सबीहा के दिमाग में अजीब सी हलचल है, उसे चिंता है कि अब वो क्या करेगी| क्या उसे भी दूसरी लड़कियों की तरह घर पर बैठना पड़ेगा? क्या अब उसे भी अपने पढ़ाई लिखाई और नौकरी के सपने को यहीं छोड़ना पड़ेगा? पर उसे ये सब गवारा नहीं, उसे अपने भविष्य के लिए काफी कुछ प्लानिंग करनी है| सबीन, सबीहा से कहता है कि वो अकेली नहीं है, अब्बू, अम्मी और स्कूल के सभी टीचर्स उसके साथ हैं| चलिए देखें आखिर होता क्या है|

MKP Memory of Old Man Ep 139 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज तो माहौल कुछ अजब गज़ब सा है, अरे भई अपने बूढ़े चाचा आज कुछ अजीब सी हरकत कर रहे हैं| कभी अचानक खुश हो जाते हैं तो कभी मुंह लटका लेते हैं| काफी बेचैन से हो कर काफी देर से इधर उधर घूम रहे हैं और उधर सबीहा और सबीन भी बस स्कूल से आने ही वाले हैं| न जाने आज बूढ़े चाचा को क्या सूझी जो वो अचानक सबीहा और सबीन के घर की तरफ निकल गए| मामला कुछ गंभीर मालूम होता है| चलिए हम भी जानते हैं की आखिर आज होने क्या वाला है|

MKP Math in Cricket Ep 117 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आखिरकार सबीन और उसकी टीम ने क्षेत्रीय स्कूल प्रतियोगिता के फाइनल्स में जगह बना ही ली| ये उसकी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा दिन था, रात भर बस इन्हीं ख्यालों में खोया रहा कि कल मैच का क्या फैसला होगा| क्या वो अपनी टीम को जीत दिला पायेगा, क्या अम्मी, अब्बू, सबीहा दीदी और कोच को खुद पर फक्र करने का मौका दे सकेगा| कब सुबह हुई पता ही ना चला| लेकिन मैच तो सोच से भी परे रहा, क्या धुआंदार बैटिंग कि सबीन ने, सबके मुंह से बस उसी की तारीफें सुनने में आ रही थी| चलिए उसकी इस ख़ुशी में हम भी शरीख हो जाते हैं|

MKP Algebra - 4 Ep 138 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

आज इतवार है यानी सबीन और सबीहा के लिए मस्ती का दिन| आज सबीन और सबीहा अपने अम्मी अब्बू के साथ शहर घूमने गए थे| कब सुबह से दोपहर हुयी पता ही नहीं लगा, अब तो घड़ी में 2 बज गए हैं| हुसैन साब अपने पूरे परिवार समेत घर पहुँच गए है| लेकिन रास्ते से ही पंचायत में जाने का न्योता मिल गया, सो वो सीधे ही मीटिंग में शामिल होने चले गए| सबीन तो ये सोच सोच खुश हुआ जा रहा है कि कल वो अपने सभी दोस्तों को बताएगा कि वो कहाँ कहाँ घूमा और क्या मज़े किए उसने शहर में| दोस्तों इसी के साथ जल्दी से शामिल हो जाते हैं, सबीन और सबीहा के आज के सफर में और करते हैं ढेर सारी मस्ती|

MKP Mensuration (Shetramiti) Ep 136 ( Hindi)   
 Creative Commons Attribution-NonCommercial

सबीन और सबीहा का आज का दिन बहुत बेचैन कर देने वाला था, इतनी गर्मी थी की पूछो मत| ऐसा नहीं है कि बादल नहीं थे, बल्कि बात तो ये है कि बारिश ना होने की वजह से उमस के मारे सब बेहाल हुये जा रहे थे| अम्मी को तो बस दोनों के घर पहुँचने का इंतज़ार है| अरे भाई ऐसे कैसे वो अपने बच्चों को गर्मी से बेहाल होता देख सके है| बस बच्चे आते ही होंगे ये सोच अम्मी ने ठंडी ठंडी छास बनाकर रख दी है ताकि सबीन आते ही कोहराम ना मचाये| दरवाजे पर कुछ दस्तख सी सुनाई दी है| चलें देखें तो, कौन आया है!

Radio Mathematics

578 Programme(s)

Radio Mathematics is an initiative of Department of Science and Technology, Government of India. The initiative aims at popularising mathematics among people using Community Radio. Currently, a pilot of this project is being conducted by 4 Community Radio stations in the country namely MUST Radio, Mumbai; Shyamalavni, Madurai; Radio JU, Kolkata and IIT CR, Kanpur.